Main Article Content
Abstract
हरियाणा के चुनावी इतिहास में वर्ष 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए सुखद अहसास कराने वाला सिद्ध हुआ। चूंकि चुनाव से पूर्व ही कई एग्जीट पोल में इस बात की भविष्यवाणी कर दी गई थी कि भाजपा बहुमत का आंकड़ा अवश्य प्राप्त कर लेगी और प्रथम बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। अतः वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार आगाज करते हुए प्रथम बार अपने दम पर 47 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त कर लिया। इस तथ्य से कोई इनकार नहीं कर सकता कि 1966 में हरियाणा के गठन के बाद भाजपा का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भाजपा को 1987 में सर्वाधिक 16 सीटें मिली थी तथा वर्ष 2009 में यह आंकड़ा 4 सीटों पर सिमट गया था।