Main Article Content
Abstract
राम और रामकाव्य सदैव भारतीय जनमानस की प्राणवायु रहे हैं। वे हिन्दू जीवन प्रणाली की अभिव्यक्ति हैं। राम भारतीयों का आदर्श है तथा रामकाव्य उनका यथार्थ। रामायण ना केवल हमारे सामाजिक जीवन तथा सांस्कृतिक जीवन की विरासत है अपितु हमारे जीवन मूल्यों तथा राजनीतिक जीवन का दिग्दर्शन है।